Categories: पटना

नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में इन 18 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर, जानें…

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक हुई। आज की मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आज की कैबिनेट मीटिंग में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है।

कृषि रोड मैप के कार्यान्वयन की अवधि 31 मार्च 2021 तक विस्तारित की गई है. कृषि विश्वविद्यालयों में जैव प्रौद्योगिकी वानिकी एवं कम्युनिटी साइंस विषय में स्नातक स्तर पर नामांकित छात्रों को कृषि स्नातक छात्रों के समान स्टाइपेंड प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है. कृषि सेवा के अधिकारी मनोज कुमार को ₹25000 रिश्वत लेने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।

सरकार ने पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के विस्तार के लिए पटना जिले में पटना सदर अंचल के आने वाली 5 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का फैसला किया है। इसके लिए कुल 5975.75 लाख की राशि को मंजूरी दी गई है। सरकार ने मुंगेर क्षेत्र तारापुर में शहीदों की याद में हर साल 15 फरवरी को शहीद स्मारक परिसर में राजकीय समारोह आयोजित करने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों में इसके संकेत दिए थे।

इसके अलावे पटना स्थित रिंग रोड पर दिघवारा और शेरपुर के बीच छह लेन पुल के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण पर खर्च आने वाले 316 करोड़ 71 लाख से ज्यादा की राशि को मंजूरी दी गई है। सरकार ने पीपीपी मोड में बख्तियारपुर से ताजपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी पर बनने वाले चार लेन के पुल सहित पहुंच पथ के लिए टर्मिनेटेड कंसेशन एग्रीमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026