Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

इस माह इन लड़कियों के बैंक अकाउंट में आएंगे 10-10 हजार रुपये

परवेज अख्तर/सिवान:- बिहार में अविवाहित लड़कियों के लिए इस साल अप्रैल में शुरू की गयी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इसके लाभार्थियों की पहचान शुरू कर दी गयी है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर चुकी बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने बताया , ”शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के उन लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है जिन्होंने छह जून को घोषित प्रदेश की 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। महाजन ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों की पहचान के बाद जुलाई में उनके बैंक खाते में ये पैसे भेज दिये जायेंगे। सचिव ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मकसद लड़कियों के बीच शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना, लिंग अनुपात में वृद्धि लाना, बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इससे बाल विवाह व जनसंख्या में तीव्र वृद्धि जैसी समस्याओं पर भी काबू पाने में मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल उन अविवाहित लड़कियों को मिलेगा जो 12वीं (इंटरमीडिएट) पास करेंगी। इस योजना के तहत बिहार सरकार प्रदेश की कन्याओं को कुल 54,100 रुपये की राशि प्रदान करेगी। हालांकि यह राशि सरकार कन्याओं को विभिन्न स्तर पर प्रदान करेगी। लड़कियों के जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा हासिल करने तक सरकार उनको 54,100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026