परवेज अख्तर/सिवान :- बड़हरिया बाजार के जामो चौक के कृष्णा मार्केट में स्थित भारत मोबाइल दुकान का तालाकर 18 जुलाई की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार में छापेमारी कर चोर को चोरी के आठ मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि चोरों ने 18 जुलाई की रात में सुरहियां गांव के जावेद अख्तर की भारत मोबाइल दुकान से करीब दो लाख रुपये का मोबाइल सेट चुरा लिया था.
इस मामले में में पीड़ित दुकानदार जावेद ने थाना कांड संख्या-224/20 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. एसआइ अमित कुमार वर्मा ने शनिवार को जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार में छापेमारी कर शंकर पंडित के पुत्र दीपू कुमार को चोरी के आठ मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मोबाइल चोरी मामले में चोर को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…