Categories: पटना

बिहार के पुराने लोहे के पुलों पर चोरों की नजर, रोहतास के बाद अब यहां पर पुल का चोर कर रहे सफाया, विभाग बेखबर

पटना: बिहार के रोहतास से लोहे का पुल चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसमें सिंचाई विभाग का अधिकारी ही मास्टरमाइंड निकला था। वहीं अब जहानाबाद से भी एक ऐसा मामला सामने आ रहा। जहां काफी यमय से बंद पड़े जर्जर लोहो के पुल से चोर लगातार लोहा पार कर रहे। लोहा चोरी करने के बाद उसे बाजार में बेच रहे।

यह पुल बिहार शरीफ शहर को जोड़ने वाली दरधा नदी पर बने ब्रिटिश काल के शासनकाल में बना है। पुल के लोहे को धीरे-धीरे काटकर बेचा जा रहा। विभाग के अधिकारी भी इस पर अब ध्यान देना जरुरी नहीं समझते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही स्थिति रही तो जल्द ही ब्रिटिश काल के पुल का पूरा अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। पुल का लोहा चोर बेच खाएंगे।

बता दें कि जहानाबाद में अंग्रेजों के शासनकाल में पुल बनाया गया था। जो उस वक्त लोग आने जाने के लिए यूज करते थे। वहीं पुल पुराना होने के बाद नए पुल का निर्माण किया गया। जिसके कारण पुराना पुल बेकार हो गया और किसी ने उसकी सूध नहीं ली। जिसका फायदा चोरों को हो रहा। विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को उदासीनता के कारण आज पुल के लोहे को चोर द्वारा काट काट कर बेचा जा रहा। समय रहते इस दिशा में कोई ठोस कारवाई नही होती तो धीरे धीरे लोहे के पुराने पुल का अस्तित्व खत्म हो जायेगा।

आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग अपने कर्तव्य के प्रति इसी तरह लापरवाह रहा तो आने वाले दिन मैं पुल सारा सामान चोर चोरी कर लेकर चले जाएंगे और विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय के कमरे में बैठकर सरकार की कई लाखों रुपए का चूना लगा बैठेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024