Siwan News

दो दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाए 30 हजार

परवेज अख्तर/सिवान : सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय स्थित दो दुकानों का शटर का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये की सामान सहित नगदी पार कर दिए। चोरों ने दो अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। चोरों ने विकास पान भंडार से लगभग 25 हजार की चोरी की है, जबकि पास के एक चिकेन दुकान से लगभग 4 हजार नगदी की चोरी की। विकास पान भंडार के मालिक विकास कुमार ने बताया कि दुकान बंद कर दोनों दुकानदार घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने आए तो शटर खुला देखे। जब दुकान के अंदर जा कर देखे तो मेरे दुकान से लगभग 25 हजार का सामना व नगदी की चोरी हुई है, जबकि मेरे बगल में नूर अहमद का मीट का दुकान है,उनके दुकान से लगभग चार हजार की नगदी चोरी हुई है। वहीं बताया कि चोरों ने दो अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास किया है। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026