Tarwara Hindi News

घर से चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ पीटा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के समरदह गांव में चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों पीछा कर चंवर में पकड़ लियाऔर उसकी पिटाई करने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इसके पास से अटैची के साथ बिखरे सामान को भी बरामद किया। पकड़ा गया चोर थाना क्षेत्र के बरवा कला निवासी मुनेश महतो बताया जाता है जो चोरी के आरोप में पूर्व में भी जेल जा चुका है। बताया जाता है कि बरवा कला निवासी जटा महतो का पुत्र हरिकिशोर महतो शहरकोला बाजार में बाइक मरम्मत का काम करता है। समरदह में अपना घर बनवा कर परिवार के साथ रहता है। रविवार की रात्रि परिवार समेत सभी बगल में लगे कृषि मेला को देखने गये थे। चंवर किनारे सुनसान जगह पर मकान होने का फायदा चोरों ने उठाते हुए रात्रि करीब नौ बजे घर की रोशनदानी को तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर घर में रखे गहने समेत घर के कीमती सामानों को लेकर फरार होने लगे तभी परिवार समेत गृहस्वामी पहुंच गए और चार-पांच की संख्या में चोरों को घर से निकलते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बगल में मेला से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया जबकि बाकी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने मे सफल रहे। ग्रामीणों ने चोर की पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी देर में सूचना पाकर मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चोर को अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ करने लगे। चोर के पास से उसकी साइकिल और चंवर में रखे कुछ अंग्रेजी शराब भी बरामद किए गए। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर फरार अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026