Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नौतन में चोरों के हौसले बुलंद, बीच बाजार से बाइक चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण थाने से महज कुछ सौ दूरी पर स्थित सेंट्रल बैंक के पास से बाइक चोरी होने का मामला है। बता दें कि मराछी गाँव के एक युवक ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित युवक ब्रह्मा मिश्र ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को सेंट्रल बैंक नौतन से पैसे निकालने के लिए आया था।

उसने बैंक से कुछ दूरी पर एक जगह बाइक को लॉक कर बैंक में पैसा निकालने चला गया । पैसे निकालने के बाद लौटकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहाँ पर नहीं थी । अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद उसने थाने में आवेदन देकर चोरी का मामला दर्ज कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि वादी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026