Siwan News

अलग अलग गांव में चोरों ने दिया घटना को अंजाम

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई चाेरी मामले में गृह मालिकों ने बुधवार को ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें पीड़ितों द्वारा 40 हजार नकद सहित डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी की जानकारी दी गई है। ज्ञात हो कि ओपी क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में शनिवार की रात्रि चंद्रशेखर सिंह एवं वजीर मियां के घर से चोरों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया। चंद्रशेखर सिंह के घर चोरों ने 40 हजार रुपए नकद समेत डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृह मालिक ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं. 171 /19 दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। वहीं चोरों ने वजीर मियां के घर में भी प्रवेश कर घर में रखे करीब कपड़ा, कहना एवं नकद करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। वहीं रविवार को मोहनलाल साह के घर भी चोरों हजारों रुपए की चोरी कर ली। इसके अलावा बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकी नगर निवासी दर्शन साह के घर रविवार की रात्रि बाइक लूट लूट थी। विरोध करने पर उनके पुत्र पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो गए। हालांकि वे बालबाल बच गए। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही नबीगंज बाजार में डॉ. वीरेंद्र यादव की पुत्री के यहां आई बरात में शामिल होने आए बैकुंठपुर थाने के सफियावाद निवासी योगेंद्र यादव की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में ओपी प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि पुलिस चोरों की हर गतिविधियों को पता लगाने में जुट गई है।चोर गिरोह के सदस्यों को पहचान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024