परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के दरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने चार अलग-अलग दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गए मंगलवार की रात बलहूं पोखरा स्थित बाबा कम्पलेकश में चोरो ने शटर का ताला तोड़ कर चोरी का अंजाम दिया एक रात में चार दुकान में चोरी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है दुकानदारों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर और बताया कि मगलवार की रात चार दुकान का शटर तोडकर लाखों की चोरी की गई एसबीआई सीएसपी से नगद लगभग बीस हजार रूपया चोरी हुई, सोनम रेडिमेड दुकान से नब्बे पीस साड़ी, पचास पीस जिन्स, अन्य कपड़ा और पाच हजार नगद, आयुष टुर एण्ड ट्रेवल्स दुकान से मोबाईल और वीडीयो कैमरा, प्रितम मोबाईल दुकान से मोबाईल, लेपटप नगद पाच हजार रूपया की चोरी हुई।
ग्रामीणें ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वही एक ही रात में चार दुकान में चोरी के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । और लोग दहशत में हैं। पुलिस भी सकते में है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है। कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। वही थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चोरो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कि जा रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…