Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उसरी बाजार में इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने की हजारों मुल्य की संपति चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बाजार स्थित वैष्णवी नामक इलेक्ट्रिक दुकान में बिती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर हजारों मुल्य की संपति की चोरी कर ली.  सोमवार की सुबह दुकान का शटर टूटा देख किसी व्यक्ति ने उसरी विशुनपुरा निवासी व दुकानदार उदयधर शर्मा को सूचना दी. सूचना के पश्चात पीड़ित दुकानदार जब अपनी दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा देख और सामान बिखरा देख अवाक रह गये. उन्होंने शीध्र ही इसकी सूचना एम एच नगर पुलिस को दी.

सूचना के पश्चात थाने के पुअनि अखिलेश सिंह घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की.वहीं पीड़ित के अनुसार चोरों ने सात सेंलिंग पंखा, पांच स्टैंड पंखा, दो मिक्चर मशीन, दस इमरजेंसी लाइट,पांच हिटर, दस वाटर हिटर आदि सहित तकरीबन 60 हजार रुपये की संपति की चोरी कर ली. पुअनि श्री सिंह ने कहा कि रात 2 : 30 बजे तक पुलिस गस्ती की गाड़ी उसरी बाजार में थी. साथ ही चौकीदार की भी ड्यूटी थी. इस मामले में पीड़ित दूकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026