परवेज़ अख्तर/सिवान:
बुधवार की देर रात मैरवा नगर के मझौली मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के दान पेटी का ताला अज्ञात चोरों ने तोड़ कर हजारों रुपये लेकर फरार हो गये. वही मन्दिर के पुजारी के द्वारा बताया गया की रात के अंधेरे में अज्ञात चोर आकर मन्दिर के गेट का ताला तोड़ने के बाद मन्दिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़ कर दान पेटी में पड़े हजारो रुपया लेकर फरार हो गए. जिसकी जानकारी अहले सुबह हुई. जब मन्दिर का ताला टूटा देखा गया. वही चोरी की मामले को लेकर मैरवा थाना को सूचना दे दिया गया.
हालाँकि सूचना देने के पश्चात मामले की तहकीकात में थानां नही पहुँचा है. बरहाल वहीं क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटना से नगरवासियों में दहशत का माहौल कायम है. जबकि मैरवा में आए दिन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की मामला प्रकाश में आ रहा है .जिसे लोग काफी दहशत में है. हालांकि प्रशासन चोरी की घटना पर लगाम लगाने में विफल है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…