परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। दोनों पीड़ितों द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई गई है। पहली घटना व्यवहार न्यायालय गेट समीप की है। बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी राधा सिंह का पुत्र कमला सिंह किसी काम को लेकर व्यवहार न्यायालय आये हुए थे और अपनी बाइक गेट के समीप लगा कर कोर्ट चले गए। वापस आये तो बाइक गायब थी। वहीं दूसरी घटना भी व्यवहार न्यायालय की है।
जहां धनौती ओपी क्षेत्र के खगौरा गांव निवासी गौहर अली का पुत्र मुमताज अली व्यवहार न्यायालय में अपनी केस के पैरवी के लिए आये थे। अपनी बाइक लगा कर कोर्ट में अपनी केस के पैरवी के लिए चले गए और वापस आये तो बाइक नहीं थी। दोनों बाइक मालिकों ने बाइक की काफी खोज बिन किया की लेकिन बाइक का कही भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी कराई गई।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…