सिवान में टॉवर में घुस चोरों ने मचाया उत्पात, 48 सेल सहित डीजी की बैटरी चुराई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुड़ा में लगे एयरटेल कंपनी के टावर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया व तोड़फोड़ भी की. इसके बाद टावर में लगे करीब 48 सेल को निकाल लिया. इसके बाद डीजी जनरेटर का बैटरी भी चुरा लिया. इधर चोरी कांड के बाद टावर जैसे ही साइट डाउन हुआ, टावर टेक्निशियन कंपाउंड में पहुंचा कर देखा कि शेल्टर का ताला तोड़कर अंदर तोड़फोड़ की गई है. इसके बाद 600 एएच, एचपीएल प्लस एवं 300 एएच एक्साइड के कुल 48 सेल की चोरी कर ली गई है.

तब टेक्नीशियन ने इसकी जानकारी टावर मैनेजर को दी. इधर टॉवर मैनेजर लालबाबू यादव पहुंचकर इसकी जानकारी सिसवन थाना को दी. हालांकि मैनेजर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और जांच कर कार्रवाई करने के लिए थाने को आवेदन दिया है. इधर सूचना एवं आवेदन के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर शनिवार की शाम तक नहीं पहुंची थी. जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन मिला है. इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026