Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, हथियार के बल पर तीन घरों में की डकैती

पुलिस सोती रही और चोरों ने घरों को किया साफ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया है बता दें कि रविवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर में एक घर तथा  मिल्की माधवापुर में दो घरों को निशाना बनाया। चोरी, लूट एवं हत्या की घटना से दारौंदा के लोग डरे सहमे हुए हैं। दरौंदा पुलिस सोती रही और चोर अपना काम करते रहे। बतादें पूर्वी हड़सर में मंटु कुमार सिंह के घर को चोरो ने निशाना बनाया। मंटू सिंह के घर में खिड़की के रास्ते से चोरों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर अटैची, पेटी बैग एवं एक मोबाइल को लेकर चले गए। मंटू सिंह की मां का कहना है कि अटैची में सोना एवं चांदी के गहने थे। साथ ही उसमें पैसे भी रखे गए थे जिसको चोरों ने लेकर चले गए। दूसरी घटना महज एक किलो मीटर दूर स्थित मिल्की मधवापुर की है।

यहां पर दो घरों में चोरों ने घर के पीछे से घुसकर चोरी कर लिया है मिल्की मधवापुर गांव निवासी दीनानाथ राम का कहना है कि घर के पीछे से छत के माध्यम से घर में उतर गए और हथियार के बल पर घर में रखें पेटी अटैची बैग तथा गोदरेज को खोल कर जेवरात एवं पैसे चोर लेकर चले गए। शिक्षक नरेंद्र कुमार राम का कहना है कि मेरी मां कलावती देबी का जेवरात जिसमें चांदी की हँसुली, चांदी  का डरकस, पायल, गोराऊ, पहुँची एवं नगद 10500 रुपया लेकर चले गए।जेवरात की कीमत लगभग दो लाख से अधिक है।इनके घर से एक मोबाइल को भी लेकर चले गए है। वही तीसरा घर महज 200 मीटर दूर है। जहां पर पेड़ के सहारे घर में घुसकर चोरों ने जेवरात एवं दो मोबाइल को लेकर उड़ गए। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद दारौंदा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, पुअनि अमित कुमार सिंह, ललीत कुमार, भरत साह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026