परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के एमएच नगर थाना के हरपुर कोटवां में बिती रात्री अज्ञात चोरों ने दो घरों में नगद समेत लाखों के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना मध्य रात्री की बतायी जा रही है. घर के सभी सदस्य गहरे निंद में सो रहे थे. तभी चोरों ने पहले मुन्ना सिंह के घर दिवाल फांदकर 20 हजार नगद समेत करीब एक लाख के आभूषणों की चोरी की. उसके बाद चोरों ने श्री भगवान राजभर के घर दिवाल फांदकर 18 हजार नगद समेत हजारों मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली. वहीं पीड़ितों को गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिली. घर में बिखरे सामान देखकर उसके होश उड़ गये. तभी इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना के पश्चात एमएच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घटना का जायजा लिया. इस मामले में एमएच नगर थानाध्यक्ष ने अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…