मैरवा

चोरों का आतंक : मैरवा में रेडीमेड दुकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में कोठारी गंजी समेत लाखों की संपत्ति का चोरों ने किया हाथ साफ

परवेज़ अख्तर/सिवान: मैरवा नगर के मुख्य मार्ग स्थित जयसवाल हैंडलूम स्टोर के दुकान के एस्बेस्टॉस तोड़कर शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमे 1 लाख 90 हजार नगद 50,000 के लगभग चांदी के सिक्के तथा ढाई लाख रुपये के केवल कोठारी गंजी गायब हुआ है।इसकी सूचना पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़ित मुन्ना कुमार जायसवाल द्वारा प्राथमिकी के लिए दिए।आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की रात दुकान बंद कर चले गए। सुबह शनिवार को पड़ोस के दुकानदारों ने सूचना दिया कि आपके दुकान में चोरी हुई है। आने पर ताला खोल कर देखा तो दुकान के पिछले हिस्से का एस्बेस्टेस ऊपर से टूटा हुआ था और गले को पूरी तरह छेड़छाड़ की गई थी।

जिसमें पार्टी को देने के लिए रखे गए 1 लाख 90 हजार नगद तथा 750 ग्राम चांदी के सिक्के गायब है।वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पूरी दुकान में से सिर्फ कोठारी की 230 डब्बे चोरी किए गए हैं। जिसकी कीमत लगभग दो लाख से अधिक है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच प्रक्रिया में भले ही जुट गई है परंतु मैरवा में चोरी की घटना पहले से काफी बढ़ गई है बाजार के लोगों के बीच चर्चा इस बात का है कि नशेड़ीओ की बढ़ती संख्या के बाद से चोरी की घटना भी बढ़ गई है।हालात तो यह है कि रात क्या दिन में ही किसी की साइकिल किसी दुकानदार का बाहर का समान पल भर में गायब हो जा रहा है लोगों को आशंका है कि इस घटना में भी नशेड़ीओं का ही हाथ हो सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।पूरी तहकीकात के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026