Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा में जीडीपी के तहत तीसरा ग्राम सभा का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा पंचायत के प्राचीन बुढ़िया काली माई के पास स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में मंगलवार को ग्रामसभा पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत मुखिया चंदा खातुन के अध्यक्षयता में पंचायत के वार्षिक योजनाओं के चयन के लिए तृतीय व अंतिम ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों के द्वारा अपने-अपने वार्ड समेत पंचायत के सभी आधारभूत आवश्यकताओं सहित स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र, नल-जल, जल मीनार, नलकूप, पेयजल, रद्द रियायती अनाज वाले राशनकार्ड, आंगनबाड़ी, गरीब परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड, गली-नली, चापाकल, सड़क, श्मशान घाट व कब्रिस्तान की घेराबंदी स्ट्रीट लाइट व सोखता आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत सचिव रामेश्वर साह, कार्यपालक सहायक रवि सोनी, ग्रामीण आवास सहायक रविन्द्र कुशवाहा ने रेखांकित करते हुए ग्राम सभा मे उपस्थित पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ चर्चा कर सरकार द्वारा चल रहे दर्जनों महत्वाकांक्षी योजनाओं का चयन किया गया। मुखिया प्रतिनिधि छोटे इकबाल वार्ड सदस्यों में राजेश कुमार, मेहंदी हसन, राजू चौधरी, कृष्णा, सुशीला देवी, रिंकू देवी, राजेंद्र चौधरी, ध्रुवपति देवी, मुन्ना, बुन्नी बेगम, घघुली महतो, सच्चा राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024