छपरा

यह गलत धारणा है: चुनाव में कोरोना नहीं हुआ तो, अब क्या होगा

  • जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें
  • हमेशा मास्क का प्रयोग करें, साथ में सैनिटाइजर रखें
  • शारीरिक दूरी का पालन कोरोना से बचाव में कारगर

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के भ्रांतियां है। खासकर चुनाव के बाद लोगों के मन यह भ्रांति ज्यादा उत्पन्न हो गयी है कि “चुनाव में कोरोना नहीं हुआ तो अब क्या होगा” यह सोच आपको और आपके पूरे परिवार को परेशानी में डाल सकती है। कोरोना से बचाव के लिए अभी भी सतर्कता बहुत जरूरी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी भी है। इस लिए सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करें। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। इसका सकरात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। अधिकत्तर लोग कोविड नियमों का पालन कर भी रहें हैं, लेकिन कई जगहों पर लोग बिना मास्क के भी घूम रहे हैं। यह छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय ने किया अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोस्टर के माध्यम से आमजनों से कोविड नियमों का पालन करने का अपील की है। पोस्टर के माध्यम से बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर हीं घर से बाहर निकलें। भीड़ भाड़ वाले जगहों पर जाते समय मास्क का प्रयोग आवश्य करें। हमेशा अपने साथ सैनिटाइजर रखें। शारीरिक दूरी का पालन करें। कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त

जिले में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क पहनें बाइक चलाने वालों की जांच की जा रही है। इसके साथ मास्क नहीं पहनने वालों व्यक्तियों से जुर्माने की वसूली की जा रही है। ताकि लोग मास्क के प्रति जागरूक हो सके और मास्क का प्रयोग करें।

सतर्कता में नहीं रखें कोई कमी

संक्रमण से रिकवरी रेट के आंकड़ें उत्साहजनक जरूर हैं, लेकिन सर्तकता में जरा सी चूक स्थिति बिगाड़ सकती है। इसलिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय को अभी अपनी आदतों में शामिल रखें। जैसे घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल, घर वापस आने पर हाथ को साबुन से 40 सेकेंड तक धोना, शारीरिक दूरी का पालन आदि नियमों व एहतियातों को अपना कर ही कोरोना वायरस पर विजय पायी जा सकती है।

इन बातों का ध्यान रख कोविड19 से बचा जा सकता है

  • सार्वजानिक स्थानों पर लोगों से दूरी बनाएं
  • कम से कम दो मास्क रखें। घर में बनाए गए मास्क को समय समय पर धुलते रहें
  • अपनी आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें
  • हाथों को नियमित रूप से साबुन एवं पानी से अच्छी तरफ साफ करें
  • आल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
  • तंबाकू, खैनी आदि का प्रयोग नहीं करें, ना ही सार्वजानिक स्थानों पर थूकें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026