Categories: पटना

इस बार पटना के SSP की पोस्टिंग में कहीं 2003 वाली पुनरावृति न हो जाए….

पटना: बिहार के 31 IPS का प्रमोशन हो चुका है, जिसमें पटना SSP उपेंद्र कुमार शर्मा का भी प्रमोशन हो गया। ऐसी स्थिति में पटना में नए SSP की तैनाती होनी है। कयासों का दौर जारी है। लोग कहते हैं कि कहीं 2003 वाली पुनरावृति न इस बार हो जाए जब सीनियर बैठे रह गए और जूनियर के हाथों में पटना की कमान सौंप दी गयी।

कहा जाता है वर्ष 2003 में आर.के.मिश्रा, शोभा ओहटकर और ए.के.अंबेडकर की वरीयता थी परंतु सरकार ने इन तीनों की वरीयता को दरकिनार कर नैय्यर हसनैन खान को पटना का SSP बना दिया था। लोग कह रहे हैं लगता है इस बार भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। सूत्रों की माने तो 2009 व 2010 बैच को दरकिनार कर 2011 बैच के IPS को पटना का SSP बनाया जा सकता है। इसके लिए एक लाबी भी काम कर रही है। कहा जा रहा है कि अगर 2009 बैच के IPS को पटना का SSP बनाया जाता है तो उनका कार्यकाल मात्र एक वर्ष रहेगा।

वैसे 2009 बैच के अधिकारियों के कई नाम पर भी चर्चा चल रही है। उसमें नवीन चंद्र झा, बाबू राम, जयंत कांत, मानवजीत सिंह ढ़िल्लों और हरप्रीत कौर के नाम की भी चर्चा है। वैसे मुख्यमंत्री कभी-कभी पटना के SSP की पोस्टिंग में चौंकाने वाला निर्णय भी लेते रहे हैं….जैसे आर.मलर.विजि व गरिमा मल्लिक का नाम उदारहण के तौर पर है। सभी को अंदाज है कि इस बार भी कुछ चौंकाने वाला नाम पटना के SSP के रूप में आ सकता है….

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026