जिन्हें भारत में डर लगता है वे चले जाएं अफगानिस्तान, लोग नही संभले तो फिर बंट जाएगा देश : बीजेपी विधायक

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर के एक सनसनीखेज बयान से बिहार की सियासत गर्म हो गई है। अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के सवाल पर जेडीयू के एक एमएलसी के बयान पर बीजेपी विधायक ने जो जवाब दिया है वह चर्चा में है। बीजेपी विधायक के बयान का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा है कि जिन लोगों को भारत में डर लगता है वे अफगानिस्तान चले जाएं और वही जाकर बस जाएं क्योंकि अफगानिस्तान में डीजल पेट्रोल के दाम भी बहुत कम हैं।

पिछले दिनों अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से बने हालात पर जदयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी से पत्रकारों ने सवाल पूछा था। जवाब में बलियावी ने कहा था कि अफगानिस्तान में फंसे सभी भारतीयों को वापस लाया जाए और इसमें धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाए। बलियावी के जवाब से जब बीजेपी विधायक को अवगत कराया गया तो उन्होंने अफगानिस्तान जाकर बस जाने वाली बात कर डाली। बिस्फी विधानसभा के विधायक ने यहां तक कहा कि अफगानिस्तान के हालात ऐसे हैं कि वहां से लोग जान जोखिम में डालकर पलायन कर रहे हैं। पहले भी देश जाति और धर्म के आधार पर बंट चुका है। देश के लोग नहीं संभले तो फिर से विभाजन की स्थिति पैदा हो सकती है।

बीजेपी के बिस्फी विधायक पहले भी अपने ऐसे बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हरिभूषण ठाकुर बचौल ने विधानसभा के सदन में जनसंख्या नियंत्रण के मसले पर कहा था कि सीमांचल के कई इलाकों में मुस्लिम आबादी बहुत संख्यक हो रही है और हिंदू आबादी अल्पसंख्यक हो रही है। कहीं पूरे बिहार में यही दशा न हो जाए! उनके इस बयान पर बीजेपी के कई विधायक समर्थन में थे जबकि जदयू विधायकों ने किनारा कर लिया था। मदरसों में पढ़ाई को लेकर भी वे विवादास्पद बयान दे चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026