Categories: पटना

देश में हजारों सरकारी स्कूल बंद हो गए और बात हो रही मंदिर-मस्जिद की, मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को मंदिर-मस्जिद मामले के बहाने देश में सरकारी स्कूलों के बंद होने पर केंद्र सरकार को घेरा. मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश में मंदिर-मस्जिद की चर्चा खूब हो रही है, लेकिन शिक्षा की बात कोई नहीं कर रहा. मंदिर-मस्जिद के विवादों को हवा देने वाली सरकार के दौर में स्कूलों को बंद किया जा रहा है. देश में साल 2018 से 2020 के दौरान हजारों सरकारी स्कूल बंद हो गए.

सहनी ने कहा कि निजीकरण को बढ़ावा दे रही वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जहां इन वर्षों में सरकारी स्कूल की संख्या में कमी देखी गई वहीं प्राइवेट स्कूलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग की एक इकाई “यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस” द्वारा तैयार किए गए एक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2018-19 में देशभर के सरकारी स्कूलों की संख्या 1,083,678 जो 2019-20 में घटकर 1,032,570 हो गई है. इस हिसाब से एकत्र किए गए स्कूलों के रिकॉर्ड और रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 51,108 सरकारी स्कूल कम हुए हैं.

यह सभी आंकड़े कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से पहले के हैं. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 26,074 सरकारी स्कूल कम हुए हैं, वहीं मध्य प्रदेश में 22,904 स्कूलों की कमी आई है. पूर्व मंत्री ने बताया कि 2020-21 के लिए जारी की गई रिपोर्ट में सरकारी स्कूलों की संख्या में फिर गिरावट देखी गई. इस बार करीब 521 सरकारी स्कूल फिर कम हुए हैं. कहा कि जब सरकारी स्कूल ही नहीं होंगे तो गरीब के बच्चे पढ़ेंगे कहां? उन्होंने कहा कि आज सियासत में कुर्सी सबके लिए प्यारी हो गई है. यही कारण है कि बेकार की बातों को हवा दी जा रही है, जिससे न देश का भला होना है न जनता का होना है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026