परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाने के रजनपुरा बाजार स्थित एक सीमेंट व बालू की दुकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात हजारों की लोहे की रिंग की चोरी कर ली. दुकान मालिक पीड़ित पियाउर निवासी अविनाश सिंह को चोरी की घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई. जब वे दूकान खोलने आये थे.इस दौरान दुकान का जायजा लिया तो देखा कि चोरों ने करीब 15 हजार रुपये की चोरी कर ली थी.
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी. बताया जाता है कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की थी. ताला नहीं टूटने पर करकट को उठाकर अंदर प्रवेश करीब 15 हजार का लोहे के रिंग की चोरी कर ली गयी है. गौरतलब हो कि चोरों ने इसके पूर्व भी होली की रात भी रिंग व रॉड की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी किया गया रिंग पास स्थित पेड़ के ऊपर फेंका हुआ मिला है. वहीं आवेदन मिला है जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…