शहर के बीच बीच चोरों ने दिया घटना को अंजाम
परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में स्थित दादी मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा हजारो रुपये की जेवर की चोरी कर ली गई.घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी साधु चौबे ने बताया कि मैं मंदिर का पुजारी हूं और सोमवार की संध्या में बगल मे ही सीताराम हो रहा था. जिसमें मैं वहां चला गया और आने के बाद पुनः मंदिर में सो गया. सुबह देखा कि मंदिर में कुछ सामान गायब है. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दिया. चोरी गये सामानों में चांदी का एक गुम्बज, चांदी का दो झंडा गायब है.पुजारी ने यह भी बताया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि जब मैं सीताराम गाने के लिए गया था उसी वक्त चोर मंदिर में प्रवेश कर गए हैं और चोरी घटना को अंजाम दिया होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इसके पूर्व में भी मंदिर के दक्षिणी और स्थित दरवाजा तोड़कर दानपात्र की चोरी की गई थी. खबर लिखने तक मंदिर में चोरी मामले में स्थानीय थाना को आवेदन नहीं दिया गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…