Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर में आग लगी से झोपड़ी में रखे हजारों की संपत्ति जलकर हुई राख

परवेज़ अख्तर/सीवान:
बसंतपुर मुख्यालय के पोस्टऑफिस के समीप रविवार को राजकुमार साह की झोपड़ी में अचानक आग लग गई. लोग अभी कुछ समझ ही पाते की आग की लपटों ने बगल के दो लोगों के झोपड़ीनुमा घर को भी अपने चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों व मुख्यालय के एक एनजीओ की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि इस दौरान झोपड़ी में रखे चारपाई, चौकी, बिछावन, बर्तन, कपड़े पूरी तरह जल गए. घटना के बारे में बताया गया की बसंतपुर के राजकुमार साह की पत्नी अपने झोपड़ीनुमा रसोई में रविवार की सुबह खाना बनाने गई.

खाना बना कर महिला ने गैस बंद कर दिया व झोपड़ी से बाहर आ गई. कुछ देर बाद झोपड़ी से आग की लपटें देख आसपास के लोग कुछ समझ ही पाते की आग ने बगल के दो झोपड़ी को भी अपने चपेटे में ले लिया. उसके बाद आसपास के लोग आग को काबू करने में जुट गए. तभी एक एनजीओ के अध्यक्ष व एनडीआरएफ में तैनात चंदन प्रसाद व उनके एक अन्य साथी ने जल रही झोपड़ी में रखे गैस सिलिंडर को बाहर निकाला. उसके बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. सामाचार प्रेषण तक आग लगने की लिखित सूचना थाने को नही दी गई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026