गुठनी

अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में बुधवार की रात एक घर में आग लगने से पांच बकरियां जल गईं। साथ ही अनाज, कपड़ा समेत दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भलुआ गांव निवासी रामराज राम की विधवा संपत्ति देवी और उनके परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे, तभी झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई, आग की लपटों को देख जब परिजनों की नींद खुली तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। परिजनों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तबतक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। इस अगलगी में झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां भी झुलस कर मर गईं। वार्ड सदस्य रामकैलाश भगत और प्रखंड उपप्रमुख सह माले नेता रवींद्र पासवान ने बताया संपत्ति देवी का बकरीपालन ही मुख्य जीविका का सहारा था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024