Barharia Siwan News

बड़हरिया के बहुआरा बाजार में आग लगने से कोल्ड ड्रिंक की दुकान की हजारों की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा बाजार की एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान में लगी आग से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. विदित हो कि बहुआरा गांव के भुटेला साह के पुत्र रमेश साह की बहुआरा बाजार पर स्थित श्री गणेश भुंंजा व कोल्ड ड्रिंक स्टोर नामक दुकान में गुरुवार की भोर में अचानक आग लग गयी.अगलगी  में 18 हजार रुपये की गुमटी, डी-फ्रेजर,डिजिटल वेट मशीन,दो पीस डीसी बैटरी,50 पीस पेप्सी बोतल,सुधा दुध का पाउच,छह कार्टून अंडा सहित करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

अग्नि पीड़ित दुकानदार रमेश साह ने बताया कि वे बुधवार की रात में नौ बजे वे अपनी दुकानदार घर चले गये. गुरुवार की भोर दो बजे उनकी बगल का चाय दुकानदार उनके घर पहुंचकर बताया कि उनकी दुकान में आग लग गयी.पीड़ित दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि पूरी दुकान जलकर राख में तब्दील हो गयी है.आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.उन्होंने गुरुवार की सुबह पुलिस को अगलगी की घटना की सूचना दी. एएसआइ राजकुमार कश्यप ने घटनास्थल पर मामले की जानकारी ली व मुआयना किया. पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना के संबंध में आवेदन दिया है. घटना को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026