परवेज अख्तर/सिवान :- स्टेशन चौक के निकट स्थित दो दुकान में मंगलवार की रात ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गई। वहीं कुछ दूरी पर स्थित मंदिर रोड में एक आभूषण दुकान में भी चोरी का असफल प्रयास किया गया। चोरी की घटना की जानकारी अगले दिन सुबह दुकानदारों को हुई। इस घटना के बाद दुकानदारों में भय व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर चोरी में संलिप्तों की जानकारी जुटाने में लगी है। लॉकडाउन में चोरी की घटना बढ़ने से व्यवसायी सहमे हुए हैं।
कुछ दिन पूर्व मझौली चौक और स्टेशन रोड में स्थित चार दुकानों में चोरी हुई थी। बताते हैं कि स्टेशन रोड में राजेंद्र पार्क के सामने स्थित मुकुल बर्णवाल के बैग- परचून की दुकान और पास ही स्थित स्वामीनाथ जायसवाल के फूटवियर की दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली गई। दुकानदारों को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी व्यवसायियों ने थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
दुकानदारों ने बताया कि दुकान के पास लगाए गए मास्ट लाइट पिछले कई महीने से खराब है। रात में अंधेरा रहने से चोरों ने इसका फायदा उठाया। उधर जब चोरी की इस घटना की चर्चा शुरू हुई तो जानकारी मिली कि मंदिर रोड स्थित एक आभूषण दुकान का गेट खोलने की कोशिश चोरों द्वारा की गई थी, लेकिन इसमें वे असफल रहे। इस घटना के बाद दुकानदारों में भय व्याप्त है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…