Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुजारी को चाकू का भय दिखाकर हजारों की संपत्ति लूटी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के शिव मंदिर में शनिवार की रात पांच-छह अज्ञात शरारती तत्वों ने मंदिर के पुजारी को चाकू का भय दिखाकर मंदिर में तोड़फोड़ की तथा 12 सौ रुपये तथा मंदिर में रखे झाल, बर्तन समेत एक हजार से अधिक की संपत्ति लूट ली। रविवार की सुबह पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण उपेंद्र कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, रामानंद सिंह, नवीन कुमार सिंह, अमित सिंह, राजेश सिंह, शंभू सिंह, योगेंद्र सिंह, राजू सिंह, राम सागर सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश सिंह, बिट्टू कुमार, कृष्णा सिंह, हरेंद्र सिंह, इंदुभूषण सिंह, रामदेव सिंह, उमाशंकर सिंह, चंद्रमा सिंह, भरत सिंह, मनीष सिंह, फूलचंद साह, भैरव यादव, बनारसी गोड़, द्वारिका मांझी, लक्ष्मण गोड़, उपेंद्र यादव, गंगासागर ठाकुर, बिजली सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और अपने स्तर से पता करने की बात कहकर लौटा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। आवेदन मिली है। जांच के लिए पदाधिकारी को भेजा गया। जांच कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024