Categories: जिला

तरवारा बाजार में शुक्रवार की रात्रि किराना दुकान से ताला तोड़कर हजारों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में शुक्रवार की रात्रि किराना दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली गई। इस संबंध में दुकान मालिक नौरंगा निवासी मुबारक हुसैन ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में मुबारक हुसैन ने कहा कि शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पाया। दुकान में प्रवेश कर जांच की तो काउंटर में रखे सात हजार रुपए , साबुन, फेस वाश, क्रीम, बैग, तेल समेत 15 हजार से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई। इस घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। आए दिन चोरी की बढ़ रही घटनाओं से उनमें रोष है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026