परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी सहदेव चौधरी पिता स्वर्गीय डोमा चौधरी के घर अज्ञात चोरों ने आभूषण सहित हजारों की चोरी कर ली है. चोरों ने घटना का अंजाम छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर घटना का अंजाम दिया है. इस मामले में पीड़ित सहदेव चौधरी ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि रविवार की रात्री को प्रतिदिन की भांति रात का खाना खाने के बाद लगभग 11 बजे पूरा परिवार सोने चला गया.
जब सुबह छह बजे मेरी नींद खुली तो मैंने देखा कि छत का दरवाजा खुला हुआ है. घर से थोड़ी दूरी पर हमारे घर का अटैची पड़ा हुआ है. फिर मैंने घरवालों को सूचित किया. जब परिजन आये और देखे तो ज्ञात हुआ कि हमारे घर में चोरी हो गई है. जिसमें चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और दो मोबाइल फ़ोन सहित हजारों की संपति गायब है. पुनः इसकी सूचना थाने को दी गई. घटना के बाद थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि बहुत जल्दी मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…