परवेज़ अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के डीएवी महाविधालय के समीप निराला नगर स्थित एक फर्नीचर दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में दजकन मालिक धर्मेंद्र कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है उसने अपने आवेदन में कहा है कि मैं प्रतिदिन की तरह अपना दुकान बंद कर चला गया.सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा और दुकान खोलकर देखा तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और ऊपर से करकट हटी हुई थी.जब हमलोगों ने समान का खोज बिन किया तो चोरों द्वारा जिक्सन मशीन, ग्रैंडर मशीन, सिलाई मशीन, दो कटर मशीन, दो ड्रिल मशीन, रोटर मशीन, रंदा मशीन को गायब कर दिया था।जो चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी हैं. जिसके बाद दुकान मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया. सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.चोरी की गयी सामानों की किम्मत तकरीबन पचास हजार रुपये आंकी जा रही हैं.पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…