Siwan News

कनीय अभियंता को जान से मारने को मिली धमकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मोरा खास पंचायत के वार्ड संख्या दो में सात निश्चय योजना से बन रही पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आने पर कनीय अभियंता उपेंद्र कुमार द्वारा आपत्ति व्यक्त करने पर मुखिया राजू कुमार द्वारा उन्हें जान से मार देने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। कनीय अभियंता ने इसकी शिकायत डीएम, डीडीसी जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि मोरा खास पंचायत में सात निश्चय योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गया तो कार्य स्थल पर उपस्थित मुखिया राजू कुमार से पूछताछ की। जिस पर वे मुझे गाली देते हुए पैर तोड़ देने एवं जान से मारने की धमकी दी। कनीय अभियंता ने बताया कि योजना को धरातल पर नियमानुसार नहीं उतारने की बात कही तो मुखिया गाली देने लगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में पीसीसी करने के जगह पर घटिया ईंट नीचे रख कम सीमेंट बालू एवं गिट्टी का उपयोग नहीं के बराबर किया जाने पर ऐतराज करने पर धमकी दी गई। इस संबंध में मुखिया राजू कुमार ने बताया कि कनीय अभियंता का आरोप निराधार है उन्होंने पीसीसी निर्माण कार्य में ईंट के प्रयोग पर कहा कि जहां जहां खाई थी, उस स्थल पर ईंट डाल लेबल किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026