परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के आंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी के दौरान एसपी नवीनचंद्र झा ने आंदर पुलिस बल के सहयोग से तीन अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, पांच गोली, दो चाकू, दो मोबाइल, एक अपाची बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी में कंचन प्रसाद, जुबैर और रियाज शामिल है। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। सभी की गिरफ्तारी 30 जुलाई को एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोप में हुई है। हालांकि फरार चल रहे एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी की भी सूचना रही लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि आंदर थाना के गायघाट गांव निवासी अरुण कुमार वर्णवाल ने आंदर थाना में एक अगस्त की संध्या आवेदन देकर पांच लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए जांच के बाद जिस मोबाइल से कॉल किया गया था उसका लोकेशन निकाला गया। लोकेशन के आधार पर आशिर हुसैन के घर छापेमारी की गई । पुलिस को देख आशिर फरार हो गया, लेकिन उसके घर से तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सबने बताया कि इनलोगों ने ही व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी। एसपी ने बताया कि फरार अपराधी की भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…