परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकरी गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मैरवा के तरफ से तीन युवक शराब लेकर आ रहे हैं. तभी जमसिकरी गांव के समीप वाहन जांच शुरू किया गया. वाहन जांच के दौरान निशानदेही के अनुसार दो वाहन चालक युवकों को रोका और तलाशी के दौरान शराब बरामद की गई. वहीं उनके एक साथी साइकिल से शराब लेकर आ रहा था. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.
तीनों युवकों के पास से 292 बोतल देसी शराब बरामद की गई. तीनों शराब तस्करों की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के लखराव गांव निवासी दीपक यादव, रंजीत गौड़ व भीम यादव के रूप में की गई. पुलिस ने शराब व बाइक जब्त करते हुए तीनों को जेल भेज दिया. वहीं दूसरी तरफ नगर थाना पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो शराब मामले में बंद हैं और एक पुराने केस में फरार वारंटी भी शामिल बताया जा रहा है. लेकिन अभी पुलिस इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…