हसनपुरा

हसनपुरा में सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान :- सीवान सिसवन मुख्य मार्ग एसएच 89 व प्रखंड के बाल विकास कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गये.सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. बताया जाता है कि सीवान के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक पर तीन सवार युवकों ने सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दिया.

जिससे तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों में छाता छपियां के दीपक यादव तथा जयप्रकाश नगर शेरही के रामाशंकर प्रसाद व बालेश्वर यादव शामिल है. जहां तीनों घायलों का इलाज स्थानीय लोगों के मदद से हसनपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. तीनों लोग छाता छपियां से अपने घर को चले थे. तभी हसनपुरा स्थित बाल विकास कार्यालय के समीप दुर्घटना हो गयी. वही दीपक यादव की स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026