परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के सरयू नदी तट पर गुरुवार को नहाने के क्रम में डूब गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्यासपुर गांव के सरयू नदी घाट पर ग्यासपुर निवासी जयकिशुन राम का पुत्र राजकुमार (10) कपड़ा धोने के लिए गया था एवं विजय साह की दो पुत्री रेणु कुमारी (12) और अंजली कुमारी (8) नहाने के लिए गई थी। नहाने के क्रम दोनों डूबने लगी। दोनों लड़कियों को डूबता देख राजकुमार बचाने के लिए गया। तेज बहाव के चलते तीनों नदी की धार में बहने लगे और गहरे पानी में डूबने से लापता हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवन थाने को दी। सूचना मिलते ही सिसवन थाने की पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम पहुंची और बच्चों को खोजने की भरपूर कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चों की बरामदगी नहीं हो सकी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…