Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

युवा राजद ने दिया समाहरणालय पर धरना

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार प्रदेश युवा राजद के आह्वान पर बुधवार को समाहरणालय पर युवा राजद द्वारा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरना का मुख्य उद्देश्य राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सीबीआइ द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसा जेल में बंद करने का आरोप लगाया गया। इसके खिलाफ युवा राजद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदीएवं सीबीआइ के खिलाफ धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद सुप्रीमो अपने जीवन में हमेशा गरीबों,दलितों, पिछड़े युवाओं एवं अकलियतों तबके लोगों के लिए संघर्ष किया हैउनको जगाने का काम किया है। उसी के चलते मनोवादी एवं सामंतवादी विचारों के धारा के लोगों ने सीबीआइ से मिलकर सोची समझी साजिश के तहत उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा जेल भेजवा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर राजद सुप्रीमो को न्याय एवं रिहाई नहीं होता है तो युवा राजद का धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। धरने को राजद नेता मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी, धर्मनाथ यादव, प्रो. महमूद हसन अंसारी,रामध्यान पहलवान, प्रो. आदिल, आशीष रंजन, विनोद कुशवाहा, अरविंद कुमार, आनंदेव यादव, अभिमन्यु कुमार, सत्यनारायण यादव, राजन शाही, राजेश यादव, मिस्टर अंसारी, बनारसी यादव,धर्मेंद्र यादव, नजरुलबारी, पंकज यादव, दीवाकर सिंह, निसार अंसारी आदि ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024