Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गरीबों पर बढ़ते सामंती साम्प्रदायिक हमले के खिलाफ तीन दिवसीय विरोध का कार्यक्रम शुरू-भाकपा माले

परवेज अख्तर/सिवान :- भाकपा माले के द्वारा तीन दिवसीय एकजुटता और जनदावेदारी अभियान की शुरूआत की गयी. भाकपा माले के जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि भाजपा-जदयू संरक्षित व हिन्दू वाहनी के गुंडागर्दी और दलितों वंचितों पर लगातार बढ़ते हमले के खिलाफ भाकपा माले कार्यालय सहित दरौली, गुठनी, आंदर, मैरवा, नौतन, जीरादेई, रघुनाथपुर, हुसैनगंज, हसनपुरा, सिसवन, दरौंदा, पचरुखी, गोरेयाकोठी व बड़हरिया प्रखंड में विरोध किया गया. केंद्र में भाजपा व बिहार में डबल इंजन के सरकार जब से चल रहा है तब से समाती अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है.

मैरवा के जिला पार्षद उपेंद्र साह, सत्येंद्र चौहान व आईसा नेता राजू राम पर यहां के हिन्दू युवा वाहनी के द्वरा हमला किया गया. नौतन के जिला पार्षद सोहिला गुप्ता पर खालवा के सामन्तो द्वरा हमला किया गया. इस तरीके से प्रतिदिन घटनाएं घटती है, लेकिन ये भाजपा जदयू के सरकार कान में ठेपी लगाई हुई है और उनके सरक्षित लोगों के द्वारा ऐसी घटना किया जाता है. इस लिए हम इस विरोध दिवस से मांग करते है कि सरकार सामंती अपराधियों को संरक्षण देना बंद करे नहीं तो हम लोगों ने इसके खिलाफ तीन दिन के आगे भी जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे.

पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू के सरकार विकास की ढोल बजा रही है, लेकिन इस कोरोना महामारी में सरकार फेल साबित हो रही है. इस विरोध दिवस के माध्यम से मांग करते है कि कोरोना जैसे महामारी में जानता और डॉक्टर की सुरक्षा की गरंटी करो, सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग को अविलम्ब ठीक कराए व बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक लगे. ऐसा नहीं होने पर भाकपा माले ने एक बड़ा आंदोलन करेगा. मौके पर प्रदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026