हुसैनगंज में मुखिया व उप मुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के लर्निंग सभागार में चल रहे मुखिया व उप मुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण के दौरान हुसैनगंज व आंदर प्रखंड के मुखिया व उप मुखिया के पद पर चयनित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी करुणानंद पुरुषोत्तम ने बताया कि तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण देने के लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र सीवान से आये प्रशिक्षकों द्वारा अंतिम दिन सभी विषय को पुनः रिवीजन कराया गया. प्रशिक्षकों द्वारा अंतिम दिन हुसैनगंज प्रखंड के 15 पंचायतों व आंदर प्रखंड के 10 पंचायतों के मुखिया एवं उपमुखिया को प्रशिक्षण सफल पूर्वक संपन्न कराया गया. सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सुझाव साझा करते हुए बताया कि इतनी सारी जानकारियां पंचायत में हमें इससे पूर्व नहीं थी.

प्रशिक्षण प्राप्त करके बहुत आनंद महसूस हुआ. प्रशिक्षण शिविर में मुखिया एवं उपमुखिया को विकास संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत रूप से बुधवार को जानकारी दी गयी. वहीं शैलेश प्रसाद व विक्रांत कुमार ने संक्षिप्त व कम समय में प्रखंड में चल रहे साभी योजनाओं को समझाते हुए प्रशिक्षण दिया. हालांकि जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार, कार्य एवं दायित्व के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्वशासित इकाइयों के रूप में विशेष पहचान बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ राकेश कुमार चौबे, बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी करुणानंद पुरुषोत्तम, लेखापाल मनान अली, अनीता कुमारी, नाजीर बाबू चंद्र रजक, आंदर प्रखंड कार्यपालक सुजीत कुमार, मुखिया सैनुललाह अंसारी, संदेश साह, बिंदु देवी, सविता देवी, हज़रत अली, समीत सिंह, आंदर से ब्रजेश कुमार, राजू साह, सुजीत कुमार, सुभाष यादव, सतीश गुप्ता, संतोष, अनीस यादव, सुनील कुमार सहित दर्जनों कि संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026