Siwan News

प्रेमचंद सिंह हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

परवेज़ अख्तर/सीवान:- तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार की अदालत ने प्रेमचंद सिंह हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाया है। साथ ही तीनों आरोपियों को एक-एक हजार का अर्थ दंड दिया है। बता दें कि रघुनाथपुर थाना के पतार निवासी राकेश कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा है कि 13 नवंबर को शाम चार बजे इसके पिता प्रेमचंद सिंह पतार बाजार में अपनी दुकान के सामने सब्जी बाजार में खड़े थे। एक बाइक पर सवार पर सवार हरि नारायण सिंह उर्फ हरण सिंह, धनंजय सिंह व केदार सिंह ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी प्रेमचंद सिंह की मौत इलाज के लिये सदर अस्पताल लाने के क्रम में हो गयी। तीनों आरोपी असांव थाने के सिवरी गांव के है। न्यायालय में अभियोजन के तरफ से लोक अभियोजक हरेंद्र सिंह व एपीपी रवींद्रनाथ शर्मा व बचाव पक्ष से ललन सिंह का बहस ने किया। कोर्ट ने सजा के बिंदु पर बहस सुनने के बाद भादवि की धारा 302 में आजीवन कारावास व एक-एक हजार अर्थ दंड, 27 आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष की सजा तथा 500-500 रूपया अर्थ दंड लगाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026