परवेज अख्तर/सिवान : सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव के कोइरी टोला में मंगलवार की अल सुबह बाइक के धक्का से दो महिला समेत तीन घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी सुशील कुमार यादव अपनी बाइक से अपने परिजन बबीता कुमारी के साथ आ रहे थे। तभी बड़कागांव के पास एक बकरी लेकर सड़क पार कर रही थी। तभी उसके सामने आ जाने के कारण सुशील ने बाइक का संतुलन खो दिया तथा उस महिला को धक्का मारते हुए बाइक सहित गिर गए। बाइक से गिरने के बाद सुशील कुमार यादव, बबीता कुमारी तथा महिला बड़कागांव निवासी रामनाथ भगत की पत्नी मालती देवी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से भी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सुशील कुमार यादव की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। वहीं मालती देवी, बबीता कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना लाई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…