Siwan News

दुष्कर्म में असफल होने पर तीन को किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचलों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म में असफल होने पर तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मनचलों ने सोमवार की रात एक घर में प्रवेश कर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर जब परिजन पहुंचे तो मनचलों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया, जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पीड़िता ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर गांव के ही गांव के ही हरिलाल सिंह, प्रकाश सिंह, रामाशंकर सिंह, सुनील सिंह, लालबहादुर सिंह,अमित सिंह, शैलेश सिंह को आरोपित किया है। उसने बताया कि जब वह सोमवार की शाम भोजन बना रही थी तभी उक्त लोग आए और घर में उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024