बड़हरिया में बाइक और नीलगाय की टक्कर में तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधवपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक और जंगली नीलगाय की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के खजुरिया गांव निवासी छोटू चौधरी की पत्नी माया देवी पुत्र राजन कुमार और पुत्री गुड़िया कुमारी एक ही बाइक पर सवार होकर बड़हरिया अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे अभी वह माधोपुर पेट्रोल पंप के समीप ही पहुंचे थे की तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे जंगली नीलगाय में टक्कर मार दिया जहां तीनों लोग गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को बड़हरिया पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया .जहां सदर अस्पताल में भी उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. इधर समाज सेवी श्री निवास यादव के सहयोग से घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी और परिजन सदर अस्पताल में पहुँच गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026