परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र स्थित नबीगंज बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बसंतपुर पीएचसी के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशील कुमार सिंह के कंपाउंडर दिघवा निवासी रविशंकर सिंह बाइक से बसंतपुर आ रहे थे। ज्योहीं वे नबीगंज बाजार के समीप पहुंचे हीं थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार की बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…