परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास एनएच 101 पर शनिवार को बाइक व टेंपो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी भगवानपुर लाया गया जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों घायल नबीगंज ओपी क्षेत्र के गोपालपुर गांव के विकास कुमार (18),राहुल यादव (20) एवं मनु कुमार (23) बताए जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो भगवानपुर से मलमलिया जा रही थी इसी बीच मलमलिया के तरफ से भगवानपुर आ रही तेज गति की बाइक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…