हसनपुरा में जमीनी विवाद में हुई चाकूबाजी में एक महिला समेत तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र अरंडा गांव में गुरुवार को आपसी भूमि विवाद को ले हुई चाकूबाजी में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायल में गोरख महतो पिता सिताबलाल महतो, पत्नी विद्यावती देवी तथा पुत्र विशाल कुमार महतो शामिल है. सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बेहतर इलाज के लिये सीवान सदर अस्पताल ले गये. जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के है. गुरुवार को दूसरे पक्ष के मनन महतो के साथ आपसी भूमि विवाद को ले कहा सुनी हुई. इसी बीच मनन महतो, कन्हैया महतो दोनों पिता लालजी महतो तथा रंजन महतो पिता कन्हाई महतो ने मिलकर तीनों को ताबड़तोड़ चाकू मार कर घायल कर दिया.

जिससे गोरख महतो, विद्यावती तथा विशाल महतो गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मनन महतो की मैरवा में कबाड़ की दुकान है. गुरुवार को अचानक मैरवा से आकर इस तरह का घटना का अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिये सीवान भेजवाया. वहीं पुलिस के समक्ष ही सभी आरोपित इलाज कराने के बहाने फरार हो गये. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर में चल रहा है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल का फर्दबयान आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026