परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार के समीप मंगलवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिये लाया गया. जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों में एक युवक की नाजुक स्थिति होने पर चिकित्सकों ने उसे सीवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि दारौंदा की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से सीवान की ओर जा रहे थे.
इसी बीच गम्हरिया के समीप दूसरा बाइक सवार पश्चिम दिशा से सड़क पर आ गया. और दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गयी. घायल बाइक सवार निरंजन महतो पिता हरिचरण महतो है. जबकि दूसरा मिथलेश महतो पिता चन्द्रमा महतो ग्राम महुआरी निवासी बताये जातख है. वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश मंडल ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया. इस दौरान तकरीबन 10 मिनट तक सड़क जाम रहा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…