Siwan News

बस के धक्का से बाइक सवार सहित तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को टोका नारायणपुर पुल के पास बस द्वारा बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों नौतन थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का इंद्र राजभर, साहपुर मठिया गांव के लाल बाबु साह एवं अवधेश राजभर बताय जा रहे हैं। लोगों द्वारा घायलों को दरौली पीएचसी लाने के लिए सैकड़ों बार एंबुलेंस के लिए फोन किया गया लेकिन जब एंबुलेंस नहीं आई तो लोगों द्वारा थाने को सूचना दी गई। इसके बाद थाना की गाड़ी पहुंच घायल तीनों लोगों को दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेफर के बाद लोग सिवान ले जाने लिए एंबुलेंस खोजने लगे तो एंबुलेंस तो पीएचसी में खड़ी थी परंतु चालक गायब था। चालक की खोज करने पर पता चला कि चालक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वकील सिंह चौहान के साथ निजी स्कॉर्पियो लेकर गुठनी गया हुआ है। उसके बाद लोगों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया। लगभग एक घंटा के बाद चालक जब वापस आया तो तीनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। चालक के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वकील सिंह चौहान से पूछने पर बताया कि चालक राम विनोद यादव मेरे साथ नहीं गया था। एंबुलेंस छोड़ कहां गायब था इसके बारे में स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोविंद रथ बस रघुनाथपुर से दरौली आ रही थी और बाइक सवार तीनों थाना क्षेत्र के बलहूं गांव जा रहे थे कि टोका नारायणपुर पुल के पास बस द्वारा धक्का मार दिया।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026