Siwan News

मारपीट में पिता-पुत्री समेत तीन घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के एमएचनगर थाना के सिसवां कला पंचायत के अरजानीपुर में गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व पत्थरबाजी में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के रविन्द्रनाथ दुबे (सेवानिवृत शिक्षक) व उनकी बेटी मोनी कुमारी तथा दूसरे पक्ष के नित्यजीत दुबे शामिल हैं। मारपीट की घटना तब हुई जब बगल के ही ज्योति दुबे के मकान पर पिछले डेढ़ माह से किसी द्वारा ईंट पत्थर फेंका जा रहा था। इसे लेकर गुरुवार की शाम ज्योति दुबे व उनके बेटे ईश्वर दुबे, अमरजीत दुबे, उदयजीत दुबे व नित्यजीत दुबे रवींद्रनाथ दुबे के दरवाजे पर जाकर गाली-गलौज कर पत्थर फेंकने का आरोप लगाने लगे। जिसपर रविन्द्र दुबे व उनके घर की महिलाओं ने इन लोगों को मना किया। जिसके बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी। वही रवींद्रनाथ दुबे को रड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। साथ ही उनकी बेटी मोनी कुमारी भी घायल हो गयी। जबकि दूसरे पक्ष से नित्यजीत दुबे को भी चोट लगी है। वही रविन्द्र दुबे का इलाज कराने पीएचसी में ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया। वही सीवान के चिकित्सकों ने उचित इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया। घायल पक्ष ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026