दो पक्षों के बिच गोलीबारी में महिला समेत तीन घायल, दूध कम देने को लेकर हुआ था विवाद

बेगूसराय: दूध कम देने के लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग की गई. इस घटना में एक पक्ष के दो लोगों को जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला को गोली लगी है. घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है. बताया जाता है कि चांदपुरा निवासी संदीप कुमार गांव के ही सुधीर सिंह से दूध लेता था. इसी दूध को कम देने को लेकर शिकायत की गई तो दोनों के बीच विवाद हो गया.

आरोप है कि सुधीर सिंह की तरफ से फायरिंग की गई जिसमें संदीप सिंह को दो गोली लगी. वहीं उसके भाई मिट्ठू को हाथ में एक गोली लगी है. दूसरी ओर संदीप सिंह की तरफ से भी फायरिंग की गई जिसमें सुधीर सिंह की बेटी सोनाली कुमारी को पैर में गोली लगी. घटना के बाद तीनों घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से 6 लोगों को हिरासत में लिया. इसके साथ ही पुलिस ने तीन पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस गांव में कैम्प कर रही है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है. संदीप कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय से पटना रेफर कर दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026